Panchayat Raj Bharti 2024 | पंचायत विभाग में 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियाँ: आवेदन प्रारंभ, फॉर्म भरें

Panchayat Raj Bharti 2024 :-बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) ने लेखपाल/ IT सहायक (Accountant/IT Assistant) के 6570 पदों पर भर्ती के लिए अधिकृत अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई 2024 है। बिहार पंचायती राज विभाग की बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) ने इन पदों के लिए रुपये 20,000 का मासिक वेतन निर्धारित किया है। यह नौकरी का मौका बिहार के नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाँच करें और समय रहते आवेदन करें।

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) अब लेखपाल/ IT सहायक (Accountant/IT Assistant) पदों के लिए ऑनलाइन सीबीटी मोड पर लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। यह लेख आपको आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि से लेकर चयन प्रक्रिया और अंतिम चरण तक के बारे में विस्तार से जानकारी देता है। अब बिहार के उम्मीदवारों को इस अवसर का लाभ उठाने का समय है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Panchayat Raj Bharti 2024 online Apply

बिहार पंचायती राज विभाग की बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) ने लेखपाल/ IT सहायक (Accountant/IT Assistant) के पदों पर बम्पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में 6570 रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यह एक बड़ा अवसर है बिहार के युवाओं के लिए।

Panchayat Raj Bharti 2024 

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 30 अप्रैल 2024 से लेकर 29 मई 2024 तक है। साथ ही, इन पदों पर काम करने हेतु चयनित युवाओं को मासिक रूप से रुपये 20,000 का वेतन भी दिया जाएगा। लेखपाल/ IT सहायक की इस भर्ती के लिए 50% अंक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर और 50% अंक सीबीटी टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को इस लेख के माध्यम से बताया गया है, इसलिए इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Panchayat Raj Bharti 2024 का विवरण  

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) ने लेखपाल/ IT सहायक (Accountant/IT Assistant) के 6570 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यहाँ उल्लिखित है कि इन सभी रिक्त पदों की भर्ती विभिन्न श्रेणियों के आधार पर होगी:

वर्ग पदों की संख्या 
सामान्य वर्ग 1,643 पद 
EWS 657 पद 
अनुसूचित जाति 1,313 पद 
अनुसूचित जनजाति 131 पद 
अत्यंत  पिछड़ा वर्ग 1,643 पद 
पिछड़ा वर्ग 1,183 पद 
कुल रिक्त पद 6,570 पद 

Panchayat Raj Bharti 2024 पात्रता  

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) ने लेखपाल/ IT सहायक (Accountant/IT Assistant) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कुछ विशेष पात्रता से सम्बंधित नियमों को भी अधिसूचना में शामिल किया है। आवेदक को आवेदन करने से पहले इन नियमों की पात्रता सुनिश्चित करना होगा, जो निम्नलिखित है:

शैक्षणिक योग्यता: बिहार पंचायती राज विभाग के इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.com /M.com /CA inter की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही, अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यदि आवेदक CA inter की योग्यता रखता है, तो उन्हें सरकार द्वारा इन पदों के लिए अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा: बिहार पंचायती राज विभाग के इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु सीमा निम्नलिखित होनी चाहिए:

वर्ग आयु सीमा 
सामान्य वर्ग ( पुरुष ) और  EWS ( पुरुष )45 वर्ष 
सामान्य वर्ग ( महिला ) और  EWS ( महिला )48 वर्ष 
अत्यंत  पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला  )48 वर्ष 
अनुसूचित जाति 50 वर्ष 
अनुसूचित जनजाति 50 वर्ष 
  • इन पदों के लिए नुन्यतम आयु सीमा 21 वर्ष है.
  • सरकार के निर्देश के अनुसार शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग को आयु सीमा पर 10 वर्ष की विशेष छुट है.

Panchayat Raj Bharti 2024 आवेदन शुल्क 

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी ( BGSYS ) ने लेखपाल/ IT सहायक (Accountant/IT Assistant) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है जो निम्नलिखित है : 

आवेदन शुल्क 
वर्ग पुरुष महिला 
सामान्य वर्ग / EWS /अत्यंत  पिछड़ा वर्ग /पिछड़ा वर्ग रु.500/-रु. 250 /- 
अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति रु. 250 /- रु. 250 /- 
महिला / PwBD रु. 250 /- रु. 250 /- 

Panchayat Raj Bharti 2024 आवेदन कैसे करें ?

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) ने लेखपाल/ IT सहायक (Accountant/IT Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक को इन सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब होम पेज पर कैरियर के आप्शन पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको लेखपाल/ IT सहायक (Accountant/IT Assistant) के नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो आएगा जिसमें आपको ऑनलाइन अप्लाई के आप्शन पर क्लिक करना है।
  5. वेबसाइट में दिए गए आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भरना है और मागे गए दस्तावेजों को भी वेबसाइट में अपलोड करना है।
  6. इसके बाद अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करना है।
  7. फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है और अब आपके सामने आपका आवेदन आ जाएगा, उसमें प्रिंट के बटन पर क्लिक करें।
  8. अब आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके भविष्य के लिए अपने पास रखें।

Read More :-

आशा है कि आपको हमारा लेख (Panchayat Raj Bharti 2024  ) पसंद आया होगा। हम इस (Panchayat Raj Bharti 2024  ) को तैयार करते समय बड़ी मेहनत और शोध करते रहे हैं ताकि यह आपके लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सके। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें ताकि और भी लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

हमारा उद्देश्य है ज्ञान और सूचनाओं को बांटना ताकि समाज में जागरूकता और ज्ञान का स्तर बढ़ सके। हम आपके साथ हमारी जानकारी साझा करने के लिए बहुत आभारी हैं और अगर से आप हमारे इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल पूछना चाहते हैं। तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में उसे दर्ज कर सकते हैं, हम जल्दी ही आपसे कांटेक्ट करेंगे, और हमारे इस लेख को लाइक, कमेंट और शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।

Leave a Comment